{"_id":"5c60805ebdec22108404c5a2","slug":"71549828190-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यापन के बाद ग्राम स्तरीय टीम करेगी भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यापन के बाद ग्राम स्तरीय टीम करेगी भ्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए सत्यापन किया जा रहा है। लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी जुटे हैं। दिन-रात उप कृषि निदेशक दफ्तर पर कर्मचारी फीडिंग में जुटे हैं। 12 से 14 फरवरी के बीच ग्राम स्तर टीम भ्रमण के लिए तिथि निर्धारित होगी। 22 फरवरी तक किसानों की सूची को पोर्टल पर अप लोड किया जाएगा। मंडलायुक्त ने डीएम को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
राजस्व, कृषि और अन्य विभाग के कर्मचारियों का राजकीय अवकाश तक को निरस्त किया। पंचायत घर और अन्य स्थानों पर बैठकर कर्मचारी सत्यापन में लगे हैं। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने डीएम को निर्देशित किया 12 फरवरी तक प्रधानमंत्री किसान पोर्टल पर कृषकों के भूलेख राजस्व ग्राम के भाग-एक के डाटा को अप लोड कराएं जाएंगे। भाग दो के कृषक परिवारों के बैंक खातों का विवरण और आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र संग्रह कराएंगे। ग्राम स्तरीय टीम के द्वारा अपने पहले भ्रमण के समय 12 से 14 फरवरी के मध्य तिथियां निर्धारित की जाएगी। आंकड़ों की साफ्ट कॉपी 20 फरवरी तक पूरी होगी। उन्होंने कहा कि 22 फरवरी तक पोर्टल पर सूची को अप लोड किया जाएगा। डीएम को समय पर कार्य पूरा कराने के लिए निर्देशित किया है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि योजना के तहत कृषकों का सत्यापन तेजी के साथ किया जा रहा है। जो तारीख कार्यों के लिए निर्धारित की है, उसी समय पर कार्य पूरा होगा। सभी कर्मचारियों को इसके लिए आदेशित किया जा चुका है। कार्य पूरा होने के बाद प्रथम किश्त डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) के माध्यम से खाते में धनराशि स्थानांतरित की जाएगी। उम्मीद है इसी माह प्रथम किश्त किसानों को दी जाए।
कहीं हंगामा तो कहीं हर्ष व्यक्त किया
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। सरूरपुर कलां गांव में किसानों का सत्यापन किया जा रहा है। इस दौरान अपात्र कृषक भी इसके लिए आवेदन कर रहे हैं। इस कारण कर्मचारियों के साथ कृषकों की नोकझोंक भी हुई। इसको लेकर वहां हंगामा भी हुआ। किसान सुभाष नैन, महिपाल, कपिल, रविंद्र, बलजोर ने मांग रखी सभी कृषकों को योजना में शामिल किया जाएग। उधर अग्रवाल मंडी टटीरी में भी लेखपाल बलवीर सिंह ने किसानों के फार्म भरवाए। सूरजपुर महनवा ग्राम पंचायत सचिव गंगाराम ने स्कूल में प्राथमिक विद्यालय में किसानों का सत्यापन किया। इस दौरान किसानों ने हर्ष व्यक्त किया। सरकार की योजनाओं की सराहना की।
विज्ञापन
जरूरत दस्तावेज कराएं लेखपालों का उपलब्ध
बागपत। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि लघु एवं सीमांत कृषक पारदर्शी किसान योजनांतर्गत में पंजीकृत नहीं है वो किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पीएम किसान पोर्टल पर अपनी सूचनाएं फिड कराए। इसके लिए आधार कार्ड विवरण, बैंक के खाते का विवरण, खसरा खतौनी, मोबाइल नंबर की सूचना लेखपाल को उपलब्ध कराएंगे। जिससे किसानों को समय पर लाभ मिल सके।