फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   250 युवाओं ने कराया पंजीकरण

250 युवाओं ने कराया पंजीकरण

Sun, 20 Jan 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
250 युवाओं ने कराया पंजीकरण
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में तीसरे दिन शनिवार को राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए 250 बच्चों ने पंजीकरण कराया। पंजीकरण कार्यक्रम में गरीबी आतंकवाद ,गरीबी, स्वच्छता, टीकाकरण, नारी सशक्तिकरण कन्या भ्रूण हत्या इत्यादि विषयों पर छात्र-छात्राएं वीडियो क्लिप एवं ऑफ लाइन प्रस्तुति कर रहे हैं। प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया महाविद्यालय में चल रही है। कोई भी इच्छुक छात्र छात्रा महाविद्यालय परिसर में आकर पंजीकरण करा सकता है। चाहे वह महाविद्यालय का छात्र हो या फिर बागपत जनपद के किसी अन्य महाविद्यालय का छात्र हो अथवा महाविद्यालय का छात्र ना भी हो। 18 से 25 वर्ष की आयु का प्रत्येक व्यक्ति इस महोत्सव में शामिल हो सकता है। पंजीकरण के लिए उन्हें कोई भी एक वैध दस्तावेज लाना पड़ेगा, जिससे उनकी आयु प्रमाणित की जा सके। इसके उपरांत डेढ़ से दो मिनट की वीडियो प्रस्तुति करनी पड़ेगी, वीडियो चाहे वह ऑफलाइन दे सकता है। निर्णायक मंडल में डॉ. बीबी तिवारी, डॉ. दिनेश बंसल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैन स्क्रीनिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed