{"_id":"5c33a0cbbdec22571463e26c","slug":"71546887371-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की हत्या में इंसाफ न मिलने पर पीएम को भेजा फैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की हत्या में इंसाफ न मिलने पर पीएम को भेजा फैक्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
कनवाड़ा गांव के एक पीड़ित ने अपने भाई की हत्या में पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने से क्षुब्ध प्रधानमंत्री को फैक्स भेजकर कार्रवाई करने की मांग की।
पीड़ित रामपाल पुत्र अजब सिंह कनवाड़ा गांव का रहने वाला है, उसने पीएम को फैक्स भेजते हुए बताया कि भाई जगवीर बेसिक विभाग मेें मास्टर थे। उनकी उम्र 65 साल थी, पत्नी की मौत के बाद कोई संतान न होने पर उन्होंने मोहम्मद पुर तहसील बुढ़ाना की 19 वर्षीय किशोरी के साथ शादी करने का मन बनाया और केनरा बैक से 19 सिंतबर को 22 लाख निकाले और सात लाख की एफडी युवती के नाम कर दी। इसकी भनक मेरे अन्य भाइयों व भतीजों को लगा तो उन्होंने 22 सितंबर की रात्रि जगवीर की हत्या कर दी। इस प्रकरण की जांच सीबीआई में चल रहा है। आरोप है कि अब उक्त मेरे भाई और भतीजों ने एक अन्य युवती को 50 हजार रुपये में तैयार कर पहली युवती के नाम से सात लाख रुपये निकाले। इसमें बैंक के मैनेजर भी शामिल हैं। उसने जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।