फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सर्दी में पशुओं की भी बिगड़ रही सेहत

सर्दी में पशुओं की भी बिगड़ रही सेहत

Thu, 20 Dec 2018 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
सर्दी में पशुओं की भी बिगड़ रही सेहत
सर्दी में पशुओं की भी बिगड़ रही सेहत
विज्ञापन

बागपत। सर्दियों का मौसम मवेशियों पर भी भारी पड़ रहा है। बुखार, थनेला और खुरपुका-मुंहपका ने पशुओं को चपेट में ले लिया है। इससे पशुपालक चिंतित हैं। पशु चिकित्सकों का कहना है कि संतुलित आहार और देखभाल की से बीमारियों से निजात मिलेगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह ने कहा कि सर्दी से मवेशियों में निमोनिया बुखार, थनेला, खुरपका और मुंहपका रोग बढने की ज्यादा संभावना होती है। ऐसे में मवेशियों को हर रोज 200-250 ग्राम गुड़, बिनौले खिलाने चाहिए। रात के समय मवेशियों के नीचे सूखे ईख की पत्तियां या पेड़ के पत्ते डालें।
उन्होंने कहा कि पशुओं को धूप निकलने पर ही बाहर निकालें, शीतलहर से बचाएं, हैंडपंप का हमेशा ताजा पानी पिलाया जाए। उन्होंने कहा कि हरा चारा सीमित मात्रा में डाले। सूखे भूसे में सरसों का इस्तेमाल करें। हो सके तो रात में अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए। बीमारी होने पर चिकित्सक से उपचार करवाएं।
विज्ञापन

------------------
पशुओं को दें संतुलित आहार
बागपत। सीवीओ डॉ. राजपाल ने बताया कि सर्दियों के दिनों में ज्यादातर गाय-भैंस दूध दे रही होती हैं। इसलिए उनको दुग्ध उत्पादन के अनुपात के अनुसार उन्हें संतुलित आहार देने की आवश्यकता होती है। संतुलित आहार बनाने के लिए 35 प्रतिशत खल, दालों और चने का चोकर 20 प्रतिशत और खनिज लवण मिश्रण दो और नमक तीन प्रतिशत मात्रा में लेकर तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
थनेला से बचाव
बागपत। सर्दियों में दुधारू पशुओं के अक्सर थन चटक जाते हैं या थनों में सूजन आ जाती है। इससे दूध दोहन में परेशानी के साथ ही थनैला बीमारी पनपने की आशंका बन जाती है। इसके बचाव के लिए दूध निकालने के बाद कम से कम आधा घंटा पशुओं को जमीन पर बैठने ना दें। थनेला रोग के बचाव के लिए थनों को पोटेशियम परमेग्नेट के घोल से साफ करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed