{"_id":"5c097b7fbdec2241c7692b3d","slug":"71544125311-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य प्रजाति के गन्नें की आपूर्ति शुरू कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य प्रजाति के गन्नें की आपूर्ति शुरू कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
सामान्य प्रजाति के गन्ने की आपूर्ति शुरू कराने सहित कई मांगों को लेकर चार गांवों के गन्ना किसानों का जिवाना के एक गन्ना क्रय केंद्र पर तंबू लगाकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को भी जारी रहा। धरने में किसानों ने शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
माल माजरा, जिवाना, दरकावदा, पिचौकरा आदि गांवों के किसानों ने विभिन्न गन्ना समस्याओं को लेकर किनौनी मिल के डी गन्ना क्रय केंद्र पर टेंट लगाकर बेमियादी धरना शुरू कर रखा है। ठंड भरी रात्रि में भी किसान जंगल में धरना स्थल पर ही रहते हैं। उनका धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने में अब तक कोई भी मिल कर्मचारी व गन्ना अधिकारी धरनारत किसानों की समस्या सुनने नहीं पहुंचा, इससे आंदोलनकारियों में सरकार के प्रति गुस्सा है। इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। धरने का संचालन विश्वपाल सोलंकी ने किया। अध्यक्षता ब्रजपाल सोलंकी ने की। इसमें कपिल सोलंकी, पंडित जनार्दन शर्मा, दिनेश सोलंकी, रामसिंह रंछाड़, संजय, सतपाल, लोकेंद्र ओमबीर सिंह, ओमपाल, देवेंद्र, महिपाल, इंद्रपाल, उदयवीर शर्मा, विजयपाल सिंह, जयवीर, भूपेंद्र, मीनू, हरवीर प्रधान, विक्रम, हरेंद्र सोलंकी रविंद्र आदि रहे।