{"_id":"5bf9a89abdec2241c76920cd","slug":"71543088282-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को खसरा और रुबेला के टीके जरूर लगवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को खसरा और रुबेला के टीके जरूर लगवाएं
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। नगर पंचायत कार्यालय में खसरा और मिजिल्स रुबेला अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं कोर एडरा के तत्वावधान में बैठक हुई। बच्चों में टीकाकरण की जानकारी दी।
बीएमसी विनोद कुमार, एएनएम शीतल ने बताया कि नौ माह से 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों को खसरा एवं मिजिल्स रुबेला बीमारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण किया जाएगा। अभियान 26 नवंबर से 31 दिसंबर तक चलाया जाएगा। खसरा से होने वाली बीमारी निमोनिया, अंधापन, मस्तिष्क में संक्रमण, रुबेला संक्रमण के कारण गर्भपात, मृत प्रसव हो सकता है। नवजात शिशु में कई दोष हो सकते हैं। बहरापन, अंधापन, दिल का दोष हो सकता है। टीके मदरसों में निशुल्क लगाए जाएंगे। अध्यक्षता वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार ने की। इसमें रणधीर सिंह, शाकिर, अमित कुमार, इरफान, सतीश कुमार, दीपक सोलंकी, अमित राठी, राजीव पंवार, अरविंद पंवार उपस्थित रहे।