{"_id":"5bf7047abdec22418d761239","slug":"71542915194-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमाला चीनी मिल में गन्ना तौल ठप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमाला चीनी मिल में गन्ना तौल ठप, हंगामा
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
विगत दो दिन से रमाला चीनी मिल पर तौल कार्य ठप होने से क्षुब्ध किसानों ने बृहस्पतिवार को हंगामा किया और मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर पहुंचे मिल अधिकारियों को भी किसानों ने खरी खोटी सुनाई और चेतावनी दी कि यदि जल्द तौल कार्य शुरू नहीं किया तो किसान हाईवे पर उतरकर उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।
किसानों ने कहा वे पिछले दो दिन से भैंसा बुग्गी और ट्रैक्टर ट्राली में अपना गन्ना लेकर मिल पर आ रहे है और देर रात्रि तक तौल का इंतजार कर वापस लौट रहे हैं, लेकिन तौल कार्य चल नहीं रहा है, इस कारण उनका गन्ना सूख रहा है। बार-बार मिल प्रशासन से तौल कार्य शुरू कराने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को भी गन्ना लेकर पहुंचे किसान उस समय आक्रोशित हो गए, जब तौल कार्य बंद मिला। इससे किसानों ने मिल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर मिल अधिकारी मौके पर पहुंचे तो किसानों ने उन्हें भी खरी खोटी सुनाई। बाद में चेतावनी देकर लौट गए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द तौल कार्य शुरू नहीं किया तो किसान हाईवे पर उतरकर हंगामा शुरू करेंगे। इसमें पुष्पेंद्र चौहान, राजीव, दिलावर, सत्यपाल, जितेंद्र, महिपाल, मदन, तेज सिंह, सत्यवीर, धर्मेंद्र, रामबीर, जयपाल, सुरेंद्र, महक सिंह, धीर सिंह आदि रहे।