फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शाहपुर बाणगंगा की टीम ने जीता उदघाटन मैच

शाहपुर बाणगंगा की टीम ने जीता उदघाटन मैच

Fri, 02 Nov 2018 01:37 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर बाणगंगा की टीम ने जीता उदघाटन मैच
दोघट (बागपत)। आजमपुर मुलसम गांव में गोलियान क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैन शाहपुर बाणगंगा की टीम ने जीता। क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह ने किया। उद्घाटन मैच शाहपुर बाणगंगा व चंदायन की टीमों के बीच हुआ। 10-10 ओवरों के मैच में पहले बल्लेबाजी कर बाणगंगा की टीम ने 59 रन बनाए। जवाब में चंदायन की टीम 48 रन पर सिमट गई। बाणगंगा की टीम 12 रन से विजयी रही। दिनेश चार विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरा मैच दोघट व मुलसम की टीमों के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते दोघट की टीम ने 10 ओवर में 75 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुलसम की टीम 68 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच चुने गए गुलफाम ने 26 रन एवं चार विकेट चटकाए। अंपायर का भूमिका प्रवीन ब्रह्मचारी व कपिल ने निभाई। इस मौके पर चंदर सिंह, अरविंद, नितिन गोलियान, वरुण, विपिन, अनुज, अंकुश, जितेंद्र आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed