फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपा शासनकाल में हर वर्ग परेशान

भाजपा शासनकाल में हर वर्ग परेशान

Sun, 21 Oct 2018 12:54 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
भाजपा शासनकाल में हर वर्ग परेशान
बड़ौत (बागपत)। सपा की बैठक में वक्ताओं ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा शासनकाल में हर वर्ग परेशान है। किसानों को बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को गुराना रोड पर जिला कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र पंवार के आवास पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की इच्छा दिल्ली-सहानपुर हाईवे बनाने की नहीं है। केवल जनता को गुमराह कर रहे हैं। बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान परेशान है। अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र आज केंद्र व प्रदेश सरकार के जनहित में कोई काम नहीं कर रही। प्रधान रणधीर सिंह ने कहा कि शिक्षित युवा बेरोजगार इधर-उधर घूम रहा है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। सुरेंद्र पंवार ने पार्टी को मजबूत बनाने और पार्टी से नौजवानों को जोड़ने का आह्वान किया । बैठक मेें ओमप्रकाश, ललित सभासद, विक्रम, कृष्णपाल, पप्पू, इन्द्रपाल, ब्रजपाल, अशोक, सहदेव, अय्यूब, राजीव, गुडडू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed