{"_id":"5ba2a520867a557eb6031cc3","slug":"71537385760-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट व गंदगी से जूझ रहे है कांशीराम कालोनी के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट व गंदगी से जूझ रहे है कांशीराम कालोनी के लोग
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित कांशीराम कॉलोनीवासी पेयजल संकट व गंदगी से जूझ रहे हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है और वे आंदोलन शुरू करने का मन बना रहे हैं।
कांशीराम कॉलोनी वासियों ने बताया कि कॉलोनी में लगे हैडपंप से पिछले छह माह से गंदा पानी आने के कारण कीड़े भी मिल चुके हैं। इससे पेयजल की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कॉलोनी में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे क्षेत्र में मच्छर पैदा हो गए हैं और बच्चे व महिलाएं बीमार पड़े हैं। शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही है। कॉलोनीवासी भगत सिंह, सहदेव सिंह, देवेंद्र, तेजवीर खोखर ने आदि ने समस्या को लेकर आक्रोश जताया और शीघ्र कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।