{"_id":"5b86f72e42c79246400ab58c","slug":"71535571758-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ी कर रहे देश का नाम रोशन - जंयत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ी कर रहे देश का नाम रोशन - जंयत चौधरी
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक कॉलेज के अंतरराष्ट्रीय वातानुकूलित कुश्ती स्टेडियम में हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर इंटरनेशनल व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि ग्रामीण परिवेश मेें खिलाड़ियों की कमी नहीं है, हमें उन्हें तलाशने की जरूरत है।
जयंत ने कहा कि वर्तमान समय में युवा इंटरनेट का आदी बन चुका है। यदि सड़क पर कोई दुघर्टना होती है तो पीड़ित को इलाज कराने के बजाए उसकी फोटो लेकर फेस बुक व व्हाटस एप पर डालना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि देश में खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है, कमी है तो बस सुविधाओं की। उन्होंने कहा कि रालोद खिलाड़ियों को समय-समय पर प्रोत्साहित करने का काम करता है। उन्होंने कहा कि हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि मेहनत से खेल की दुनिया में नाम कमाएं ताकि भारत का नाम विदेशों तक रोशन हो।
इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह एवं मंत्री योगेंद्र सिंह सोलंकी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौरासी खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह चौधरी ने। संचालन प्राचार्य डॉ. मौज पाल ने किया। कार्यक्रम में रालोद के जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, अजय तोमर, डा. अजय कुमार, गजेंद्र मुन्ना, अहमद हमीद, रालोद नेता अश्वनी तोमर, वरुण तोमर, रालोद नेता अरुण तोमर उफ बोबी, कर्नल ब्रह्म पाल तोमर, मनोज तोमर, विकास प्रधान, रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल, सतीश चौधरी, बॉबी बावली, सुभाष प्रमुख, युवा रालेाद के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, डॉ. इरफान, सतेंद्र प्रमुख, खलीफा रघुवीर सिंह, डॉ. अनिल डबास, रालोद के जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, राजीव बालियान, सुरेश मलिक, सुरेश कौशिक, रामपाल धामा, राजू तोमर सिरसली, बुद्ध सिंह, प्रबंध समिति के सत्यवीर सिंह, रविंद्र सिंह, सौदान सिंह, हरवीर सिंह बालियान, डॉ. यशपाल शास्त्री, डॉ. पूनम मलिक, डॉ. अरुण सोलंकी, राम कुमार चेयरमैन, जयवीर तोमर एडवोकेट हाजी जमीरूदीन अब्बासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित
बड़ौत। जयंत चौधरी ने मलकपुर के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर, सचिन राठी पहलवान गांगनौली, चेतन राणा निरपुड़ा आदि दर्जनों अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियाें को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
जगह-जगह स्वागत किया
बड़ौत। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का रालोद कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया। बड़ौली मेें धीरज उज्ज्वल के नेतृत्व में पेट्रोल पंप पर स्वागत किया, वहीं रालोद कार्यकर्ता बाइक रैली के साथ उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाए।
किसानों की समस्या को लेकर जयंत चौधरी से मिले
बड़ौत। सभास्थल पर पहुंचे किसान नेता रविंद्र हट्टी किसानों के साथ जयंत चौधरी से मिले और कहा कि प्रदेश में चीनी मिलों द्वारा किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिस कारण किसान बिजली के बिलों का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। इस अवसर पर रविंद्र हट्टी, अमित कुमार, अनुज कुमार, कुलदीप, राजेंद्र सिंह, पारुल आदि रहे।
जयंत चौधरी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बागपत। बड़ौत में जाते समय कार्यकर्ताओं ने पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास राष्ट्रवंदना चौक पर रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का स्वागत किया। इसमें जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, सतेंद्र प्रमुख, सुभाष प्रमुख, डॉ. मांगेराम यादव, डॉ. सुरेश चंद कौशिक, ओमबीर ढाका, संदीप चौधरी, ओमपाल सिंह, विक्रम सिंह आदि रहे।