फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ‘15 अगस्त प्लांटेशन नौ करोड’ ऐप से मिलेगा बेस्ट सेल्फी का आवार्ड

‘15 अगस्त प्लांटेशन नौ करोड’ ऐप से मिलेगा बेस्ट सेल्फी का आवार्ड

Wed, 15 Aug 2018 01:21 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
‘15 अगस्त प्लांटेशन नौ करोड’ ऐप से मिलेगा बेस्ट सेल्फी का आवार्ड
बागपत। जिले में किस-किस विभाग और किस व्यक्ति ने पौधरोपण किया। इसकी निगरानी ‘15 अगस्त प्लांटेशन नौ करोड़’ ऐप के माध्यम से की जाएगी। बेस्ट सेल्फी का आवार्ड के लिए भी चुनाव किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति पौधे रोपण के दौरान अपने फोटो ऐप अप लोड कर सकते हैं। सरकारी और प्राइवेट लोगों के लिए लागू किया गया है।
विज्ञापन

जिला वनाधिकारी आदिती शर्मा ने बताया कि जिले में पहले जहां 4.15 लाख पौधरोपण का लक्ष्य था, अब उसकी बढ़ाकर 5.038 लाख कर दिया गया है। 15 अगस्त तक लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। 30 विभागों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए शासन ने ‘15 अगस्त प्लांटेशन नौ करोड़’ ऐप बनाया है। जिसको प्ले स्टोर से डाउन लोड किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पौधरोपण अभियान की निगरानी होगी। अफसरों को ऐप पर कहां-कहां पौधे लगाए है। इसकी जानकारी अप लोड करनी होगी। वहीं प्राइवेट व्यक्ति जहां भी पौधे लगाएंगे, वह भी इस पर अपना फोटो डाल सकता है। उन्होंने बताया कि ऐप के माध्यम से बेस्ट सेल्फी आवार्ड दिया जाएगा। प्रदेश में जिसकी भी सबसे अच्छी सेल्फी पौधों के साथ होगी, उसको दो अक्तूबर को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। डीएफओ आदिती शर्मा ने बताया कि विभाग ने लक्ष्य के अनुसार गड्ढे खुदवा दिए हैं। इसमें 15 अगस्त को पौधरोपण होगा। इसके लिए सभी जिम्मेदारी दें दी गई है। वहीं महिलाएं एक पेड़ शहीदों के नाम भी लाएगी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग को नि:शुल्क पौधे मुहैया कराए
वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पौधरोपण अभियान प्रगति पर पहुंचेगा। सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों को नि:शुल्क पौधे मुहैया कराए जा रहे हैं। इसके लिए शासन से आदेश हो गया है। जिले की सभी नर्सरी से छोटे-बड़े सभी पौधे लिए जा रहे हैं। जो लक्ष्य मिला है, अधिकांश नर्सरी पेड़ों से खाली हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed