{"_id":"5b71dab842c79246734f11cd","slug":"71534188216-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल ने पसारे पांव, मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल ने पसारे पांव, मरीज बढ़े
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
मौसम में रोज हो रहे उतरा चढ़ाव से बीमारियों में इजाफा हुआ है। सर्दी जुकाम, वायरल, बुखार समेत टाइफाइड के रोगियों की संख्या में तेजी आ रही है।
वायरल रोगों मेें बुखार और जुकाम के साथ शरीर मेें दर्द होता है, जो कभी कभी पीड़ादायक हो जाता है, क्योंकि बदलते मौसम के साथ शरीर सामंजस्य नहीं बना पाता है। खासकर कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वालों मेें यह लक्षण जल्दी दिखाई देते हैं। बारिश के बाद जल भराव भी इसका कारण बनता है। इनमें मच्छर पनपते है। बदलते मौसम में वायरल व बैक्टीरिया भी तेजी से बढ़ते है। सीएचसी खुलते ही बुखार, उल्टी, दस्त, सिरदर्द सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की लंबी लाइन लग जाती है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक के अनुसार मौसम मेें बदलाव के चलते बीमारियां पनपती है। बीमार होने की दशा में तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।