{"_id":"5b4ba4024f1c1b40748b4e70","slug":"71531683842-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसली में रालोदियों ने भाजपा की पोल खोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसली में रालोदियों ने भाजपा की पोल खोली
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
सिरसली गांव में रविवार को रालोद के पोल खोल धावा बोल अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत दरों में की गई वृद्धि को किसानों की कमर तोड़ने वाला निर्णय बताया।
युवा जिला महासचिव गौरव तोमर के आवास पर आयोजित बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते जनपद के किसानों का करीब 800 करोड़ रुपया चीनी मिलों पर बकाया है। भुगतान न मिलने से किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विद्युत दरों में बेतहाशा वृद्धि कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। 14 दिन में गन्ना भुगतान दिलाने के सरकार के दावे खोखले साबित हुए हैं। केंद्र सरकार द्वारा घोषणा पत्र में लागत का डेढ़ गुना देने के वायदे पर भी आज तक कोई अमल नहीं हुआ। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी ने कहा कि रोजगार देने में भी केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल रही हैं। विदेशों से काला धन सरकार के तमाम प्रयासों ओर दावों के बाद भी अभी तक वापस नहीं आया । सरकारों के झूठे वायदों के खिलाफ रालोद अभियान चलाकर पोल खोलेगा ओर आंदोलन के माध्यम से धावा बोलेगा।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य मा. सुखबीर सिंह ने की। संचालन सतबीर सिंह ने किया। इसमें राजू तोमर सिरसली, कुलदीप तोमर, रणवीर सिंह, धर्मबीर सिंह, ओमबीर सिंह, रामकिशन बाबू, जसवंत सिंह, मा. कर्ण सिंह, रामदास कश्यप, ओमकार सिंह, कृष्ण तोमर, महताब, शमशाद, राजवीर सिंह, कालू आदि रहे।