फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   संयुक्त गन्ना आयुक्त ने जाना सर्वे का हाल

संयुक्त गन्ना आयुक्त ने जाना सर्वे का हाल

Sun, 24 Jun 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त गन्ना आयुक्त ने जाना सर्वे का हाल
बागपत। संयुक्त गन्ना आयुक्त लखनऊ एवं मेरठ मंडल के कॉर्डिनेटर डॉ. वीबी सिंह ने जिले में गन्ना सर्वे की स्थिति का जायजा लिया। गन्ना विभाग से बनाई सड़कें देखीं। सर्वे में तेजी लाने के निर्देश दिए। किसानों से कहा कि बेहतर पेराई सत्र क लिए सर्वे में सहयोग करें, ताकि सभी किसानों का पूरा गन्ना रिकॉर्ड में आ सकें। अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

संयुक्त गन्ना आयुक्त लखनऊ ने शनिवार को जिले में गन्ना सर्वे कार्य का स्थलीय निरीक्षण देखा। हिसावदा, बसौद और डौला समेत कई गांवों में पहुंचे और किसानों से बातचीत की। कर्मचारियों और किसानों से सर्वे में आ रही परेशानी की बाबत भी पूछा। विभाग की पौधशाला का निरीक्षण किया। इसके अलावा जिले में गन्ना विभाग की ओर से बनाई गई सड़कें देखी ओर निर्माण की हकीकत जानी।
विज्ञापन

गन्ना कार्यालय में कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में सर्वे की प्रगति को बढ़ाया जाना चाहिए। वर्तमान में प्रगति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा किसान अपने घोषणा पत्र भरकर जमा करा दें, ताकि पूरा गन्ना रिकॉर्ड में आ सके। डीसीओ सुशील कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। अब तक 60 से अधिक गांवों में सर्वे कार्य पूरा हो है, जबकि यह कार्य 288 गांव में होना है। जिले में गन्ना किसानों की संख्या सवा लाख है, जल्द ही सभी किसानों के खेतों का सर्वे कराया जाएगा। इसमें सचिव अनिल कुमार, सचिन मलकपुर, विकास कुमार, संजीव मिश्रा, ब्रहम प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed