फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   37 साल तक चली चकबंदी से टूट गए किसान

37 साल तक चली चकबंदी से टूट गए किसान

Sun, 03 Jun 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
37 साल तक चली चकबंदी से टूट गए किसान
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में चकबंदी प्रक्रिया 37 साल से चल रही है। आरोप लगते हैं। कई बार विवादों के बवंडर उठ चुके हैं। पिछले वर्ष चकबंदी की टीम पहुंची तो किसान धरने पर बैठ गए। नौ दिन तक धरना चला। इसके बाद किसानों को किसी तरह मनाकर चकबंदी कराई। पिछले वर्ष एक किसान ने जहर खाकर जान भी दे दी।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान महिपाल सिंह ने बताया कि बामनौली गांव में 1981 से चकबंदी प्रक्रिया शुरू की, लेकिन प्रक्रिया ने किसानों को बर्बाद करके रख दिया है। आरोप है कि किसानों के गलत तरीके से चक बनाए। इसे लेकर किसान कोर्ट चले गए। इसके बाद फिर 1989 में चक काटे, वह भी गलत तरीके से काटे। इसके बाद 1991 में चक काटे और धारा 20 लगा दी। उस समय न्यायालय के आदेश पर विजिलेंस की टीम ने जांच की तो खामियां पाई । किसान राजेंद्र सिंह, राजबीर सिंह, ज्ञानेंद्र, सतपाल सिंह, महेंद्र सिंह और जयपाल सिंह का आरोप है कि चकबंदी अधिकारियों ने चकबंदी में व्याप्त खामियों को दूर किए बिना ही फिर से चक काट दिए, इसके विरुद्ध फिर से किसान कोर्ट चले गए। किसानों ने कहा वर्र्ष 2016 में चकबंदी अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेज न्यायालय में पेश कर चकबंदी कराने के आदेश जारी करा लिए और कोर्ट के आदेश पर चकबंदी कराई। चकबंदी में इतनी खामियां थी कि किसानों ने इसका पुरजोर विरोध भी किया, लेकिन पुलिस प्रशासन ने कोर्ट के आदेश पर यहां चकबंदी करा दी, लेकिन खामियां दूर नहीं की गई। चकबंदी अधिकारी आनन-फानन में चकबंदी प्रक्रिया पूरी कर चले गए। आधे किसानों को चकों पर कब्जे दिलाए और आधों को नहीं।
विज्ञापन


दस माह पहले पूरी हो गई थी प्रक्रिया
दोघट। चकबंदी प्रक्रिया पिछले वर्ष अगस्त 2017 में पूरी की। इसके बावजूद कई बार विवाद उठे। आरोप लगाया गया कि हवाई चक काटे हैं। इसके अलावा कई किसानों को अब तक कब्जे नहीं मिले। यही नहीं ऐसे भी मामले सामने आए कि किसानों ने फसलें काटकर जमीन अब तक खाली नहीं की। कई बार गांव में टकराव के हालात भी बने हैं। कलक्ट्रेट में किसान आए दिन अपनी मांग रखने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगे हाथ पकड़ा था लेखपाल, कई पर गाज
दोघट। बामनौली गांव में पिछले दिनों ही लेखपाल को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसके अलावा शासन स्तर से कई अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन सिस्टम सुधरता नहीं दिख रहा है।


चार गांव में चल रही चकबंदी
दोघट। चकबंदी प्रक्रिया बामनौली के अलावा निरपुड़ा, रंछाड़, बरनावा में भी चल रही है। हैं। किसानों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया गलत है, जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बना दी जानी चाहिए, तभी किसानों को इंसाफ मिलने की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed