{"_id":"5b0867204f1c1bae6e8b492d","slug":"71527277344-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरपुड़ा में खुलेगा उर्वरक बिक्री केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरपुड़ा में खुलेगा उर्वरक बिक्री केंद्र
Updated Sat, 26 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरपुड़ा में खुलेगा उर्वरक बिक्री केंद्र
दोघट। निरपुड़ा गांव में किसान सेवा सहकारी समिति दाहा का उर्वरक बिक्री केंद्र खोला जाएगा। इससे किसानों को लाभ मिलेगा। निरपुड़ा गांव में काफी दिन से बीज गोदाम खोलने की मांग उठाई जा रही थी। इसके लिए गांव की ग्राम प्रधान मुनेश देवी, दाहा गांव की प्रधान के पति सुशील राणा ने ग्रामीणों के साथ मांग उठाई थी। कृषक सेवा सहकारी समिति दाहा पर छह फरवरी को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्ताव पारित कर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बागपत को भेजा गया। इसकी जांच अपर जिला सहकारी अधिकारी बिनौली से कराई गई। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में निरपुड़ा में उर्वरक बिक्री केंद्र खोलने की संस्तुति की। शीघ्र ही गांव में उर्वरक बिक्री केंद्र खोला जाएगा।