{"_id":"5af9e78f4f1c1bda408b565f","slug":"71526327183-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी से मिशन परिवार विकास सारथी को रवाना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी से मिशन परिवार विकास सारथी को रवाना किया
Updated Tue, 15 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
परिवार नियोजन को प्रोत्साहित करने और जन्म के बाद बच्चों के जन्म के अंतर रखने सहित अनेकों स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को सीएचसी से मिशन परिवार विकास सारथी को रवाना किया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके मलिक और ब्लाक कार्यक्रम समन्वयक सचिन मलिक ने संयुक्त रूप से सारथी को सीएचसी से रवाना किया। पहले से सारथी जौनमाना गांव पहुंचा। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ एसके मलिक ने लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चालू कराया है। सीएचसी के 40 उप केंद्रों के तहत प्रतिदिन चार गांवों में सारथी गली-गली में घूमकर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति जागरूक करेगा। बताया कि नव दंपतियों को शुभकामनाएं संदेश, उपहार एवं परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नई पहल किट का वितरण क्षेत्र मेें आशा के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया बच्चों के जन्म के अंतर रखने, अनचाहे गर्भ से बचने और परिवार समिति रखने आदि की जानकारी दी। इसके बाद सारथी वाहन ढिकाना और बोहला गांव पहुंचा और वहां पर भी लोगों को जागरूक किया।