फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 38वां स्थापना दिवस

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 38वां स्थापना दिवस

Sat, 07 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 38वां स्थापना दिवस
बागपत। जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 38वां स्थापना दिवस मनाया। इतिहास और भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रमों के दौरान बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी सेक्टर और बूथों पर स्थापना दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा कार्यकर्ताओं के त्याग समर्पण, निस्वार्थ सेवा एवं अथक परिश्रम के कारण भाजपा का छोटा सा संगठन बना, आज कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी और कच्छ से लेकर त्रिपुरा तक जनता ने विश्वास जताया है। पार्टी के स्थापना दिवस पर देश की जो अपेक्षाएं हमसे है उन पर खरा उतरने के साथ-साथ अभी तक जहां जहां पार्टी नहीं पहुंची, वहां तक पहुंचाकर सभी राष्ट्रभाव का जागरण किया जा रहा है। सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ राष्ट्र सेवा की स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। इसमें नगर संयोजक जय कुमार, महामंत्री सोनिया चौधरी, मोहन वेदी, प्रकाश मलिक, डॉ. विनय त्यागी, एडवोकेट रामपाल नेहरा, राजेश खुराना, मंजीत कौर, अजय गोयल, उदल चौहान, राजेश चौहान, अनुराग, बिजेंद्र, भूपेंद्र चौहान, सुधारस चौहान, इंद्रपाल, सोराज, कपिल शर्मा, प्रिंस गुता मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ अधिवक्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया। इसमें पूर्व बार अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने कहा भाजपा पार्टी राष्ट्रवाद का प्रतीक है और देश को विकास के पथ पर ले जा रही है। 2019 में दोबारा सरकार बनेगी। संचालन संजय कुमार गौड़ ने की। अतुल प्रशांत, अमित खोखर, मनोज कुमार, मनीष, नीरज शर्मा, सतीश त्यागी, राज कुमार त्यागी, विजयपाल सिंह, सतीश कुमार, अनिल कुमार, निशांत वत्स, दीपक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदीनगर क्षेत्र में खेकड़ा देहात मंडल ने भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज शर्मा रहे। इसमें मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा, महामंत्री आकाश बंसल, नवीन चंद शर्मा, डॉ. कुल प्रकाश, अशोक चौहान, विपिन शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, अनिल चौहान, विवेक , अजीत, ईश्वर त्यागी, वकील अहमद, मनीष तोमर, अतुल गोयल, डॉ. अमित खोखर मौजूद रहे।

अग्रवाल मंडी टटीरी में भाजपाइयों ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इसमें महामंत्री अमित जैन, मनोज सिंघल, मनोज पहलवान, अमित मानव, मोहित जैन, आसू, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed