{"_id":"5a984f3b4f1c1bbb218b5aed","slug":"71519931195-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल की टूटी दीवार के निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल की टूटी दीवार के निर्माण की मांग
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
पुल की टूटी दीवार के निर्माण की मांग
बड़ौत (बागपत)। कोताना रोड पर पूर्वी यमन नहर के पुल की दीवार टूटने के कारण बड़ा हादसा हो सकता है। इससे क्षुब्ध लोगों ने प्रदर्शन कर दीवार के निर्माण की मांग की।
कोताना रोड पूर्वी यमन नहर पुल के पास लोग एकत्रित हुए और सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले पुल की दीवार को एक ट्रक ने तोड़ दिया था। विभाग के अधिकारियों द्वारा ट्रक चालक से इसका खर्चा भी ले लिया गया था लेकिन अभी तक यह दीवार नहीं बनाई गई। इससे बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र पुल की दीवार नहीं बनवाई तो वे सिंचाई विभाग के खिलाफ धरना देंगे। इनमें खालिद, धीरज, रणवीर, अमित, शौकीन, विपिन, नफीस आदि रहे