फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   राजस्व वसूली का लक्ष्य हासिल न होने पर एसई ने लगायी फटकार

राजस्व वसूली का लक्ष्य हासिल न होने पर एसई ने लगायी फटकार

Thu, 01 Feb 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
राजस्व वसूली का लक्ष्य हासिल न होने पर एसई ने लगायी फटकार
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में अधीक्षण अभियंता बागपत ने निगम के अधिशासी अभियंता और एसडीओ सहित कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने कर्मचारियों को राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा न होने पर फटकार लगाई।

एसई रामबीर सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर कर्मचारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब शासन से भरपूर मात्रा में सप्लाई मिल रही है। फिर राजस्व वसूली क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने कर्मचारियों को शासन द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा उपभोक्ता से अभद्रता और अवैध वसूली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने विद्युत खंभे और ट्रांसफार्मर लगाने से पूर्व स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एक्सईएन द्वितीय एसपी टांक को रिलीव कर एक्सईएन प्रथम राहुल शर्मा को एक्सईएन द्वितीय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा। बैठक में अधिशासी अभियंता एसपी टांक, राहुल शर्मा, एसडीओ रितेश्वर बुंध, गोपाल, चैन सिंह, सुधाकर, अवर अभियंता इंद्रपाल, विकास, पवन, संदीप, राकेश, आलोक, सुरेंद्र सिंह तोमर, मनोज, गुलशन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed