{"_id":"5a60f4304f1c1b93268b51f8","slug":"71516303408-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेखपुरा गांव मेें हेल्थ सेंटर बनाने की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेखपुरा गांव मेें हेल्थ सेंटर बनाने की तैयारी शुरू
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। कृष्णा नदी के किनारे बसे गांवों में निर्मल हिंडन कार्यक्रम के तहत हेल्थ सेंटर बनाने की कवायद तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को कमिश्नर के आदेश पर टीम क्षेत्र के कई गांवों में पहुंची। इस दौरान टीम ने बरनावा गांव में चेकडेम का निरीक्षण किया और शेखपुरा गांव में हेल्थ सेंटर बनाने की तैयार शुरू कर दी।
बता दें कि नदी के प्रदूषित पानी के चलते लोग कैंसर, चर्म रोग, खुजली आदि सहित कई भयंकर बीमारी से लोग बीमार पड़ रहे हैं। बीमारियों के चलते अब तक क्षेत्र के दर्जनों लोगों की कैंसर के चलते मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग अब तक बीमारियों से जूझ रहे हैं।
इसी मामले में शुरू किए गए अभियान के तहत एक सप्ताह पूर्व कमिश्नर डा. प्रभात कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने नदी किनारे बसे गांवों में सर्वे शुरू किया। गांव रंछाड, रहतना, दादरी, भगवानपुर, नांगल, थल, सरोरा, संतनगर, शाहपुर बाणगंगा, खपराना, मिलाना, झुंडपुर, बरनावा आदि सहित अन्य गांवों में हेल्थ सेंटर बनाने के लिए जमीन की तलाश की गई है। बृहस्पतिवार को भी टीम ने बरनावा गांव से गुजर रही कृष्णा नदी के चेकडेम का निरीक्षण किया। इसके साथ ही शेखपुरा गांव में हेल्थ सेंटर बनाने की तैयारी शुरू कर दी।