{"_id":"5a5bab634f1c1ba5268b46dc","slug":"71515957091-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद समाज को जोड़ता है, भाजपा तोड़ती है: सहेंद्र सिंह रमाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद समाज को जोड़ता है, भाजपा तोड़ती है: सहेंद्र सिंह रमाला
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रालोद के छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि भाजपा सरकार देश को जाति और धर्म में बांटने का काम कर रही है। रालोद ने समाज को जोड़ने का काम किया, जबकि भाजपा समाज को तोड़ती है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह राजनीति में ईमानदारी का दूसरा नाम है। उन्होंने हमेशा जनता की भलाई के लिए कार्य किया है।
रविवार को ब्राह्मण पुट्ठी गांव में स्वर्गीय दयानंद शर्मा की जयंती पर चौधरी अजित सिंह विचारधारा गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया । इसमें मुख्य अतिथि विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि चौधरी अजित सिंह वर्तमान दौर की सियासत के लिए सीख है। उनकी इमानदारी का हर कोई कायल है। इतने लंबे राजनीतिक जीवन में वह हमेशा स्वच्छ छवि के राजनेताओं में शामिल रहे। इसी तरह रालोद समाज को जोड़ने का काम करती है। वर्तमान भाजपा सरकार देश को जाति और धर्म में बांट रही है। सभी वर्ग सभी धर्म का समान रूप से सम्मान किया जाना चाहिए। रालोद किसान और मजदूर की भलाई के लिए कार्य करती रहेगी। संचालन तेजपाल सिंह ने किया। इसमें नीरज पंडित, बलबीर आर्य, मांगेराम, बाबूराम, धर्मपाल, राजेंद्र डागर, प्रधान संगठन के अध्यक्ष रामपाल धामा, ओमबीर तोमर आदि रहे।