फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शहर में घूमकर की स्वच्छता की पड़ताल

शहर में घूमकर की स्वच्छता की पड़ताल

Sat, 13 Jan 2018 12:14 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
शहर में घूमकर की स्वच्छता की पड़ताल
शहर में घूमकर की स्वच्छता की पड़ताल
विज्ञापन

बागपत। सर्वेक्षण की तीन सदस्य टीम ने शहर में कई जगहों पर भ्रमण कर और लोगों से बातचीत कर स्वच्छता की स्थिति को परखने का प्रयास किया। टीम ने शहर में घूमकर नगर पालिका के डंपिंग स्थलों का देखा। कुछ डाटा एकत्र करने के बाद टीम अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गई। एक सदस्य ने नगर पालिका के दस्तावेजों की जांच की।
केंद्रीय शहरी एवं विकास मंत्रालय की ओर से स्वच्छता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 4041 शहरों ने इसमें प्रतिभाग किया है। प्रत्येक नगर पालिका और नगर पंचायतों में केंद्र सरकार की और से सर्वेक्षण की टीम पहुंचकर निरीक्षण कर रही है। नगर पालिका में पहुंचकर अभिलेखों की जांच की। जरूरी जानकारियों को अपलोड किया गया। शुक्रवार को शहर में घूमकर स्वच्छता का जायजा लिया।
विज्ञापन

टीम के वरिष्ठ निरीक्षक बंटी कौशिक, उनके सहायक सुनील कुमार और मनीष कुमार ने शहर की साफ-सफाई की गतिविधियां देखी। घरों में पहुंचकर लोगों से स्वच्छता के बारे में फीडबैक लिया। देर शाम तक टीम के पदाधिकारी सभी कार्य पूरा कराने के बार रवाना हो गए। ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि एक आदमी ने दस्तावेजों की जांच पड़ताल की और अन्य ने शहर में घूमकर स्वच्छता का जायजा लिया। लोगों से पूछताछ की। पालिका की और से उनके साथ कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed