फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अपहृत किशोरी की बरामदगी को हिंदू संगठन आया सामने

अपहृत किशोरी की बरामदगी को हिंदू संगठन आया सामने

Fri, 29 Dec 2017 01:13 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
अपहृत किशोरी की बरामदगी को हिंदू संगठन आया सामने
बागपत। कोतवाली क्षेत्र की अपहृत किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर हिंदू संगठन के लोग बृहस्पतिवार को एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने एसपी से जल्द से जल्द लड़की की बरामदगी की मांग की। चेतावनी दी कि उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के युवा जिलाध्यक्ष दीपक बामनौली और अंकित बड़ौली अपने साथियों के साथ एसपी दफ्तर पहुंचे। उनका कहना है कि लड़की का 22 दिसंबर से अपहरण कर रखा है। पुलिस ने अभी तक उसको बरामद नहीं किया। उन्होंने उसकी बरामदगी की मांग की। चेतावनी दी कि यदि किशोरी जल्द ही बरामद नहीं हुई तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। उधर एसपी जय प्रकाश ने बताया कि किशोरी को बरामद करने के लिए पुलिस की चार टीम लगातार काम कर रही है। उसकी लोनी के अलावा पंजाब, मुंबई, उत्तराखंड राज्य में भी तलाश की जा रही है। आरोपी युवक के परिजनों से भी उसके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन


पहले भी लड़की को फंसा चुका
है आरोपी अपने जाल में
बागपत। आरोपी युवक के परिवार के एक सदस्य को पुलिस कोतवाली लेकर आई। जानकारी करने पर उसने बताया कि आरोपी युवक पहले भी एक लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा चुका है। उसको भी अपने साथ ले जाने की तैयार कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही उनके परिजनों को इसका पता चला गया था। इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी तैयारी के साथ गया हुआ है आरोपी युवक
बागपत। आरोपी युवक पूरी तैयारी के साथ लड़की का अपहरण करके भागा हुआ है। इसके लिए उसने बागपत में किराए की गाड़ी भी तलाश की थी। आरोपी का मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी ठिकाना है। पुलिस उस पर नजर लगाए हुए है। साथ ही हिल स्टेशनों पर भी उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed