फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बंदरों के आतंक से नगरवासी घर में कैद

बंदरों के आतंक से नगरवासी घर में कैद

Wed, 27 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
बंदरों के आतंक से नगरवासी घर में कैद
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में बंदरों के आतंक के चलते लोग लाखों रुपये की लागत से बने अपने ही घरों में कैद हो गए हैं। उन्हें हर समय बंदरों का डर सताता रहता है, क्योंकि आए दिन बंदरों को झुंड किस न किस पर हमला बोलकर उन्हें घायल कर रहा है। इससे जहां लोगों में आक्रोश पनप रहा है, वहीं शिकायत करने पर भी नगरपालिका अधिकारियों सहित वन विभाग के अफसर मूकदर्शक बने हैं।
नगर में लगातार बंदरों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है, लेकिन न तो नगरपालिका की ओर से बंदरों को पकड़ने की कोई कार्रवाई की जा रही है और न ही वन विभाग के अधिकारियों द्वारा। जिससे यह समस्या गंभीर होती जा रही है। बंदर आए दिन महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों पर हमला कर रहे हैं। इससे लोग भयभीत है। इतना ही नहीं बाहर धूप में सूखे कपड़ों को बंदर फाड़ देते हैं। वही रसोई में घुसकर ग्रहणी पर हमला कर खाने की चीजों को उठा ले जाते है। बंदरों के आतंक का आलम यह है कि लाखों रुपये की लागत से बनाएं सपनों के घर में अब बंदरों से बचने के लिए मकानों के चारों ओर लोहे का जाल लगा रखा है ताकि बंदर अंदर न घुसे।
विज्ञापन

नगर के अनिल जैन, प्रदीप शर्मा, राजेंद्र शर्मा, यशवीर तोमर, सुनील जैन, प्रमोद, रवि जैन कहा सैकड़ों बार नगरपालिका अधिकारियों से बंदरों के आतंक की शिकायत की जा चुकी है और वन विभाग के अफसरों से भी बंदरों को पकड़ने के लिए अनुरोध किया जा चुका है, लेकिन कोई हल नहीं निकल पा रहा है। इससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है। इस संबंध में नगरपालिका चेयरमैन अमित राणा ने कहा जल्द ही बोर्ड बैठक कर नगरवासियों को बंदरों के आतंक से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed