{"_id":"5a317c674f1c1bbd208b67c1","slug":"71513192551-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा तय होने के बाद ही खिंचने देंगे लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा तय होने के बाद ही खिंचने देंगे लाइन
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हरसिया बिजलीघर की लाइन का विरोध कर रहे पाबला बेगमाबाद के किसान एसपी ऑफिस पहुंचे। किसानों ने कहा कि हक मांग रहे किसानों पर मुकदमा दर्ज करना गलत है। जब तक मुआवजा तय नहीं हो जाता, वह लाइन को नहीं खिंचने देंगे। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि किसानों के हक के लिए आंदोलन करेंगे।
बागपत से हरसिया बिजली घर पर हाईटेंशन लाइन ले जाने का किसान विरोध कर रहे हैं। पाबला बेगमाबाद गांव के किसानों ने उचित मुआवजा न दिए जाने का आरोप लगाते हुए आठ दिसंबर को लाइन का काम रुकवा दिया था। अवर अभियंता राजेश कुमार पटवा ने किसान विष्णु और सत्यवीर पुत्र समरू, महाराज पुत्र हरचंद्र, रवि पुत्र ज्ञानू, एकराम पुत्र टेकचंद, नेपाल पुत्र ज्ञानू, रूगम पुत्र कालू, विक्रम पुत्र जगमाल, सुरेश पुत्र कालू, लीलू पुत्र जगपाल, गज्जू पुत्र तोफा, देवेंद्र पुत्र मांगे, सत्यपाल और 10-15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । इसके विरोध में किसान बुधवार को पहले डीएम ऑफिस पहुंचे, लेकिन डीएम के नहीं मिलने के कारण किसान एसपी ऑफिस पहुंच गए। किसानों ने कहा कि मुकदमा खत्म किया जाना चाहिए। एसपी जय प्रकाश, एसडीएम विवेक कुमार यादव और तहसीलदार राजबहादुर सिंह ने समस्या सुनीं। किसानों ने कहा गाजियाबाद की तर्ज पर मुआवजा मिलना चाहिए। एसडीएम ने कहा डीएम इस पर फैसला लेंगे। किसानों ने कहा जब तक मनमाफिक मुआवजा नहीं मिलेगा, लाइन नहीं खिंचने दी जाएगी। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि किसानों को हक दिलाया जाएगा। इसमें नेपाल सिंह, रवि, आशाराम, सतपाल, वीरेंद्र कुमार, रामकरण, रामचंद, विक्रम, रवि धामा, रविश, श्योराज सिंह मौजूद रहे।