{"_id":"5a317b954f1c1bbd208b67be","slug":"71513192341-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे के पेंचवर्क की कराई जाएगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे के पेंचवर्क की कराई जाएगी जांच
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कराए गए पेचवर्क की जांच के लिए समिति बनाई गई है। इसकी गुणवत्ता जांच करने के लिए डीएम ने निगरानी समिति बनाई है। सीडीओ को इसका अध्यक्ष बनाया है। निर्माण कार्य कहां हुआ और कितनी धनराशि खर्च हुई, इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गड्ढों के कारण वाहनों से तो दूर पैदल चलना दुश्वार हो गया था। हादसे में लोगों की जाने जा रही थी। उपशा ने 12 करोड़ रुपये के बजट से पूरे हाईवे पर पेचवर्क कराया। जिले के नोडल/ स्थानिक आयुक्त देवाशीष पांडेय ने हाईवे के गड्ढे भरे जाने की समीक्षा की । गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी समिति बनाने के निर्देश दिए । डीएम भवानी सिंह खगारौत ने समिति का गठन कर दिया। इसके अध्यक्ष सीडीओ चांदनी सिंह को बनाया । सदस्य सचिव अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता और परियोजना प्रबंधक उपशा गाजियाबाद को सदस्य बनाया। समिति द्वारा सड़क के गड्ढे भरने में मानकों को पूरा किया है या नहीं इसकी जांच पड़ताल करेगी। इसके अलावा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। उल्लेखनीय है बागपत में गौरीपुर मोड़ के टी-प्वाइंट पर पेचवर्क किया गया था।