{"_id":"5a317ac14f1c1b8b688b8485","slug":"71513192129-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजेक्ट गन्ना नहीं लिया तो 16 को कलक्ट्रेट का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजेक्ट गन्ना नहीं लिया तो 16 को कलक्ट्रेट का घेराव
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रिजेक्ट और सामान्य गन्ने की खरीद नहीं होने से नाराज किसानों ने कलक्ट्रेट में हंगामा किया। कई गांवों के किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। एडीएम न्यायिक, डीसीओ और बागपत चीनी मिल के जीएम से रिजेक्ट और सामान्य प्रजाति के गन्ने की खरीद करने की मांग रखी। समस्या का समाधान न होने पर 16 दिसंबर को कलक्ट्रेट का घेराव करने की चेतावनी दी।
पूर्व विधायक प्रोफेसर महक सिंह, पूर्व विधायक वीरपाल राठी और पूर्व विधायक एवं रालोद प्रवक्ता चौधरी साहब सिंह के नेतृत्व में कई गांव के किसान बुधवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। एडीएम न्यायिक विधान जायसवाल, डीसीओ सुशील कुमार और बागपत चीनी मिल के जीएम से मिलकर किसानों की समस्या को रखा। महक सिंह ने कहा चीनी मिलें किसानों का रिजेक्ट गन्ना नहीं खरीद रही हैं। इससे खेतों में गन्ना खड़ा है। किसान गेहूं की बुवाई से पिछड़ते जा रहे हैं। आयुक्त ने दस दिसंबर के बाद किसानों का गन्ना लेने के आदेश दिए थे तो उनका गन्ना क्यों नहीं लिया जा रहा है। अफसर रिजेक्ट गन्ना लेने के लिए समय बढ़ा रहे, कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा यदि 15 दिसंबर तक किसानों का रिजेक्ट गन्ना नहीं लिया जाता है तो 16 दिसंबर से कलक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। एलान किया कि किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और भैंसा बुग्गियों में रिजेक्ट गन्ने को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। इस दौरान डायरेक्टर विनोद खेड़ा, जसवीर सिंह, रामवीर, सोहनवीर, महावीर सिंह, यादराम, ओमवीर, सत्यपाल सिंह, अनिल कुमार, हरपाल, राजीव, मांगेराम, ऋषिपाल, सुखवीर, निरंजन, जगेद, ओमपाल, देशपाल, पुष्पेंद्र, पवन राणा आदि रहे।
क्रय केंद्र बदलने से किसानों में रोष
बागपत। छपरौली क्षेत्र के किसानों ने एडीएम न्यायिक विधान जायसवाल और डीसीओ सुशील कुमार को बताया समिति ने फर्जीवाड़ा कर छपरौली क्षेत्र के दो क्रय केंद्रों को ऊन शुगर मिल को आवंटित करा दिए हैं। जबकि वहां पर किसान गन्ना डालने को तैयार नहीं है। समिति के डायरेक्टर ओमबीर ने बताया क्रय केंद्र के बदलने से किसानों को परेशानी हो रही है। गन्ना नहीं डाल पा रहे हैं। इससे किसान गेहूं बवाई नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। छपरौली विधायक के पूर्व वीरपाल राठी ने भी एडीएम से समस्या हल करने की मांग की। इसमें कृष्ण, राजपाल, श्योराज सिंह, ओमवीर सिंह, अश्वनी, देवेंद्र, हरपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
क्रय केंद्र का किया उद्घाटन
बागपत। सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने बुढेड़ा गांव स्थित क्रय केंद्र प्रथम का उद्घाटन किया। यह केंद्र किनौनी मिल को आवंटित किया, इसका किसानों ने विरोध किया। इस दौरान भाकियू के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह, योगेश सिंह, राजीव कुमार अन्य लोग मौजूद रहे।