{"_id":"5a3029314f1c1b96698b8a06","slug":"71513105713-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सौ मीटर दौड़ में अर्जुन और निधि प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सौ मीटर दौड़ में अर्जुन और निधि प्रथम
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नौरोजपुर गांव स्थित जनता वैदिक इंटर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस दौरान आठ सौ मीटर बालक वर्ग दौड़ में अर्जुन पांचाल और बालिका वर्ग में निधि ने बाजी मारी। विजेता टीम को जय भारत माता जन कल्याण सेवा ट्रस्ट और प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया।
सीनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अर्जुन पांचाल, बालिका वर्ग में निधि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अक्षय प्रथम, जाबिर द्वितीय, बालिका वर्ग में नरगिस प्रथम रही। सीनियर वर्ग की ऊंची कूद में मोनू प्रथम, जूनियर में सुमित, बालिका वर्ग में तनुजा और आशू प्रथम रही। सभी विजेता खिलाडिय़ों को जयभारत माता जन कल्याण सेवा ट्रस्ट की सचिव शबनम त्यागी और प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने शील्ड देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा लड़कियों को खेलकूद में हिस्सा लेना चाहिए। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी प्रतिभाग करने से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। रमेश पांचाल, तेजपाल सिंह, अध्यापक रामकुमार, जयप्रकाश, दिव्या शर्मा, चंचल शर्मा, दिव्या, दीपक कुमार, दिनेश शर्मा, सुमित कुमार, मनोज कुमार, बिजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सचिन कुमार मौजूद रहे।