फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   187 वाहनों का हुआ अधिग्रहण, यात्री रहे परेशान

187 वाहनों का हुआ अधिग्रहण, यात्री रहे परेशान

Wed, 29 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
187 वाहनों का हुआ अधिग्रहण, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
बागपत। तीसरे चरण के मतदान के लिए परिवहन विभाग ने 187 छोटे-बड़े वाहनों की व्यवस्था कराई है। उधर, वाहन अधिग्रहित होने से दिनभर यात्री परेशान रहे। नगर पालिका बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, नगर पंचायत अमीनगर सराय, छपरौली, दोघट, टीकरी, अग्रवाल मंडी टटीरी में निकाय चुनाव होगा। मंगलवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। मतदान केंद्र और बूथों तक कर्मचारियों को पहुंचाने के लिए उप संभागीय परिवहन विभाग ने 187 बसें और छोटे वाहनों की व्यवस्था की है। एआरटीओ आरपी मिश्रा ने बताया कि मतदान कर्मचारियों के लिए 60 बसों की व्यवस्था की गई है। इसमें बड़ौत तहसील में 35, बागपत में18 और खेकड़ा के लिए 10 बसों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए 45 हल्के वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन को 62 हल्के वाहन और 20 बसे दी गई है। इन वाहनों के चालक कर्मचारियों को लाने ले जाने की जिम्मेदारी रहेगी। इसके अलावा अफसर मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।

जिला आपूर्ति विभाग ने डीजल उपलब्ध कराया
बागपत। जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने सभी पेट्रोप पंप संचालकों को निर्देशित किया कि जरूरत के अनुसार ईंधन का स्टॉक रखेंगे। उन्होंने बताया कि नगर में तीन दिन के हिसाब से पालिका बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय को 30-30 लीटर डीलर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा नगर पंचायत दोघट, छपरौली और टीकरी दूरी पर है तो इनके लिए 45-45 लीटर डीजल की व्यवस्था वाहनों के लिए की गई है। डीएसओ ने बताया कि सभी नगर पंचायत और पालिका क्षेत्र में जहां भी डीजल या पेट्रोल की जरूरत पड़ेगी वहां पर कर्मचारियों से व्यवस्था कराई गई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed