{"_id":"5a17233d4f1c1b6e468b5fac","slug":"71511465789-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा-बेटी एक सामान पर नाटय कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटा-बेटी एक सामान पर नाटय कार्यक्रम का आयोजन
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज मेें बृहस्पतिवार को बेटा-बेटी एक समान पर विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। इसका शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, मैनेजर विक्रम तोमर और रण पाल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर उन्होंने कहा हमें बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं समझना नहीं चाहिए। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने बताया मुक्ता काश नाट्य संस्थान मेरठ ने सिफ्सा के सौजन्य से बेटा-बेटी एक समान और मेरी सेहत मेरा निर्णय विषय पर कार्यक्रम कराने का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। साथ ही इस प्रकार की समाज में फैल रही भ्रांतियां को दूर करना है। इस दौरान कलाकारों ने बेटी की शिक्षा, पौष्टिक भोजन, अंधविश्वास, 18 वर्ष की उम्र में शादी करना, 21 वर्ष की उम्र में संतान उत्पत्ति आदि कई लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कीं। अंत में कलाकारों को डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने सम्मानित किया। संचालन रण पाल ने किया। इस मौके पर डॉ इंदु, रोनित, मनीषा, शौकीन आदि रहे।