{"_id":"5a108bdf4f1c1bb6678bc915","slug":"71511033823-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह बाधा व रोग निवारण को लेकर यज्ञ में दी आहुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह बाधा व रोग निवारण को लेकर यज्ञ में दी आहुति
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। नगर के ठाकुरद्वारा में शनिवार को यज्ञ का आयोजन किया , इसमें श्रद्धालुओं ने गृह क्लेश और रोग निवारण के लिए आहुतियां देकर धर्म लाभ उठाया।
पंडित लक्ष्मी नारायण के निर्देशन मेें आयोजित यज्ञ में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि ग्रहों का प्रभाव पड़ने के कारण मनुष्य जीवन मेेें कई तरह की समस्याएं खड़ी हो जाती है और उसकी वजह से मानव को विविध प्रकार के कष्ट भोगने पड़ते हैं। शनि की दशा आने पर भगवान राम तक को वनवास भोगना पड़ा। इतना ही नहीं कभी-कभी घर में ऐसी बीमारी घर कर जाती है कि घर का कोई न कोई सदस्य बीमार बना ही रहता है और काफी बड़ा बजट उन लोगों की चिकित्सा में व्यय हो जाता है। इलाज कराने पर दो-चार दिन तो अनुकूलता दिखाई देती है, इसके बाद फिर वैसा ही दृश्य या वैसी ही स्थिति बन जाती है। इन ग्रहों की शांति के लिए शनैश्वरी अमावस्या का प्रयोग व यज्ञ का प्रयोग एक दुर्लभ और तुरंत अनुकूलता देने वाला प्रयोग है। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर धर्म लाभ भी उठाया।