{"_id":"5a089a5a4f1c1b71548bc7a2","slug":"71510513242-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन
अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत (बागपत)।
मिनर्वा पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दूसरी तरफ विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
समापन अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एशियन चैंपियन प्रवेश तोमर, प्रबंधक सत्यपाल सिंह, निदेशक पुनीत कुमार एवं उपप्रधानाचार्य अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अंतिम दिन खेलकूद प्रतियोगिता में बोस हाउस टीम का जलवा रहा। बोस हाउस टीम ने प्रतियोगिता में भगत, शिवाजी एवं आजाद हाउस की टीम को हराकर 19 पदक जीते। जबकि अन्य टीमों के खिलाड़ियों ने भी उम्दा प्रदर्शन किया।
समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों में वंदेमातरम, मां तुझे सलाम के अलावा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज हत्या के अलावा समाज में फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने के लिए एक से बढ़कर एक रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधी। इस मौके पर विजेता टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन उपप्रधानाचार्य अरुण कुमार ने किया। इसमेें प्रधानाचार्य धनेंद्र कुमार, दीपक, गौरव, बोविल, पारुल, प्रीति, संगीता, रेनू, काजल, रीतु, पिंकी, संध्या, राजेश, लांबा, रेशू, संजीव कुमार, मोनार्क, शिवानी, सोनिका, कविता, पूजा, आशीष, जुनेद, मंजू आदि।