{"_id":"5a035b074f1c1bd7538bc22a","slug":"71510169351-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली छात्र-छात्राओं ने कराया मेडिकल चेकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली छात्र-छात्राओं ने कराया मेडिकल चेकअप
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार से चार दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर शुरू हो गया। इसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य की जांच कराई।
शिविर का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, मैनेजर विक्रम सिंह व रणपाल सिंह ने दीप जलाकर किया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि अनियमित रूप से खानपान और बदलती दिनचर्या के कारण बच्चे लगातार बीमार पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं बीमारी की हालत के बावजूद लापरवाही पर बच्चे गंभीर बीमारी की चपेट मेें आकर मौत के काल में पहुंच रहे हैं, इसलिए आज जरूरत है कि महीने में एक बार अवश्य स्वास्थ्य जांच कराई जाएं। शिविर में डॉ. राहुल, डॉ. कल्पना, डॉ. ललिता और डॉ. शीतल ने स्कूल के बच्चों के आंख, नाक, पेट दर्द, बुखार आदि संबंधी बीमारियों की जांच की। अधिकांश बच्चे किसी ने किसी बीमारी से ग्रस्त मिले। उन्हेें दवा दी । संचालन रणपाल सिंह ने किया। इसमें काजल, संगीता, ममता, सुदेश, नीरज, सुषमा, प्रीति आदि का योगदान रहा।