फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खो-खो प्रतियोगिता की उपविजेता टीम सम्मानित

खो-खो प्रतियोगिता की उपविजेता टीम सम्मानित

Tue, 07 Nov 2017 01:07 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खो-खो प्रतियोगिता की उपविजेता टीम सम्मानित
खो-खो महिला प्रतियोगिता की उपविजेता टीम सम्मानित की
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में सोमवार को आयोजित समारोह में मोदीनगर में हुई अंतर महाविद्यालय खो-खो महिला प्रतियोगिता की उपविजेता टीम के सदस्यों को सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह और शारीरिक विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी मौर्य ने बताया 3 से 4 नवंबर तक मोदीनगर के गिन्नी देवी गर्ल्स कॉलेज में अंतर महाविद्यालय खो-खो महिला प्रतियोगिता में कॉलेज की टीम नॉकआउट मैच में शिकारपुर डिग्री कॉलेज टीम को एक पारी 12 अंक से हराया। लीग मैचों में निर्णायक मैचों में एमबी कॉलेज दादरी को 1 पारी 4 अंक और एकेपी खुर्जा को एक पारी और 9 अंक से हराकर उपविजेता रही। विजेता टीम के खिलाड़ी संदीप, तुषार, अमित, नेहा, भारती, उर्वशी, प्रियंका को सम्मानित किया । इस अवसर पर कोच संजीव राठी, अनिल जैन, डॉ. भारती त्यागी, डॉ. राजीव, डॉ. महेश कुमार मुछाल, डॉ. शशिकांत, डॉ. अमित, केएस सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, एमए जौहर स्कूल में तीन दिन तक चली खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सपा नेता और अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान, प्रधानाचार्य वाजिद अली ने खो-खो प्रतियोगिता के विजेता टीम के खिलाड़ी अमरीन, नसरीन और इंशा, दौड़ प्रतियोगिता के विजेता तनवीर, शम्मी और सुहैब, म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता के विजेता यावेज, सुहैल और तनवीर को सम्मानित किया। संचालन डॉ. इरफान अली ने किया। इस मौके पर मा. हारुण मनव्वर, नायब सदर, अब्दुल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed