{"_id":"597646b84f1c1b262c8b474b","slug":"71500923576-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमंतू बिरादरी ने मांगे स्थायी आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमंतू बिरादरी ने मांगे स्थायी आवास
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
खेकड़ा के आसपास रह रहे गड़िया लुहार (घुमंतू बिरादरी के लोग) सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम को अवगत कराया 40 वर्षों से खेकड़ा में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। उनके पास आवास नहीं है। तंबुओं में जीवन जीने को मजबूर हैं। कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है।
गड़िया लुहार कांग्रेस नेत्री भगवती देवी के नेतृत्व में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि 40 वर्षों से 25 परिवार खेकड़ा में खुले आसमान के नीचे अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। बारिश, आंधी और अन्य प्राकृतिक आपदाओं को झेल रहे हैं। आवास नहीं होने से वे खुले में शौच और स्नान करने के लिए मजबूर हैं। इससे भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को भी नुकसान पहुंच रहा है। मकान के लिए कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। परिवार के लोग तंबुओं में सुरक्षित नहीं है। उन्होंने डीएम से आवास दिलवाने की मांग की है। डीएम ने उन्हें जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान ओमप्रकाश, कालू, बिल्लू, मोहर सिंह, उमेश, आकाश, पप्पू, अशोक, बिजेंद्र, दीपचंद, सुंदर, सतवीर, अतर सिंह, अहमदीया, संतू, दीवान आदि मौजूद रहे।