{"_id":"594973e74f1c1bfb0e8b45bd","slug":"71497986023-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिलेख उपलब्ध न करने पर पांच वीडीओ का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिलेख उपलब्ध न करने पर पांच वीडीओ का वेतन रोका
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिलेख उपलब्ध न करने पर पांच वीडीओ का वेतन रोका
बागपत। पिलाना ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा तालाब की खुदाई और सोलर लाइट के अभिलेख जमा नहीं किए हैं जिस कारण जांच नहीं हो पाई है। डीडीओ ने मार्च माह का वेतन रोक दिया और चेतावनी दी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए तो जून माह का भी वेतन रोका नहीं दिया जाएगा।
जिले के प्रत्येक गांवों में तालाब की खुदाई और सोलर लाइट लगवाने के नाम पर अनियमितता बरती गई है। भुगतान में भी गड़बड़ी हुई। इन कार्यों की जांच कराने का रूपरेखा सीडीओ ने तैयार कराई। शासन के निर्देश पर गांवों में हुई तालाब खुदाई और सोलर लाइटें लगने की जांच के लिए टीमों का गठन किया गया था। पिलाना में जांच की शुरूआत हुई तो ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए। टीम को कार्यो के अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। जिस कारण खाली हाथ ही टीम को लौटना पड़ा। इसकी जानकारी डीडीओ हुब लाल को दी। उन्होंने भी सभी वीडीओ को अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया था। सभी ने आदेशों की अवहेलना करते हुए दरकिनार कर दिया। डीडीओ हुब लाल ने बताया कि अभिलेख जमा न करने पर पांच वीडीओ का मार्च माह का वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा। वहीं अभिलेख जमा न किए गए तो जून माह का भी वेतन रोक दिया जाएगा। उन्होंने शीघ्र सभी वीडीओ को अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।