{"_id":"594827314f1c1b3f628b4655","slug":"71497900849-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की कमर तोड़ देगा जीएसटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की कमर तोड़ देगा जीएसटी
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की कमर तोड़ देगा जीएसटी
बागपत। इसी माह पहली जुलाई को वस्तु एवं सेवा कर यानि जीएसटी लागू हो जाएगा। कारोबारियों को रिटर्न भरने के लिए दो माह की छूट का प्रावधान किया है, लेकिन इसे लेकर आशंकाएं और अटकलों का दौर जारी है। किसान नेता कहते हैं कि उन्हें इससे बड़ा नुकसान होने जा रहा है। सरकार ने किसान हितों का ध्यान नहीं रखा।
देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि जीएसटी में किसानों के हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए था। यदि ट्रैक्टर की खरीद महंगी हो जाएगी तो इसका सीधा नुकसान किसानों को होगा। इस पर दोबारा से विचार होना चाहिए।
सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा ट्रैक्टर की खरीद पर जीएसटी दोगुनी होने जा रही है। इससे किसानों को नुकसान होगा। वर्तमान में ट्रैक्टर के बगैर खेती करना आसान नहीं है। सरकार की नीति और नियत गलत है।
विज्ञापन
भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा जीएसटीका विरोध किया जाएगा। भाजपा सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट क्यों लागू नहीं कर रही है। चुनाव के वायदे अब क्या हुए। जीएसटी में अगर किसानों को नुकसान हुआ तो विरोध करेंगे।
रालोद के पूर्व विधायक प्रोफेसर महक सिंह ने कहा उर्वरक के दाम बढ़ जाएंगे, इसका सीधा नुकसान किसान को होगा। खाद पर जो रेट निर्धारित किया गया है, वह गलत है। यूरिया और डीएपी के दाम बढ़ने से सीधा नुकसान एक आम किसान को होगा।