फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   71 candidate in fight of district panchayat election

पहले चरण में 71 प्रत्याशी मैदान में

Sun, 04 Oct 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 04 Oct 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
71 candidate in fight of district panchayat election
बागपत में शनिवार को हुई नामांकन वापसी के बाद 71 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। दस उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए पिलाना ब्लाक में 45 तथा खेकड़ा ब्लाक में 64 नामांकन वापस लिए गए।
विज्ञापन

खेकड़ा ओर पिलाना ब्लाक के लिए जिला पंचायत सदस्य के लिए आए 82 नामांकन में से एक नामांकन पहले ही निरस्त हो गया था। जबकि दस  उम्मीदवारों ने शनिवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। जिनमें 15 नंबर वार्ड से लेखराज ने अपनी पत्नी ऊषा का और वार्ड 17 से शकुन यादव ने अपना का नामांकन वापस लिया। 81 में से अब 71 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भी कई उम्मीदवार तो ऐसे हें जिनके भाई और पत्नी भी मैदान में हैं। भाई-भाई, पति-पत्नी, पिता-पुत्र, देवरानी-जेठानी भी मैदान में हैं। लेकिन यह सिर्फ इसीलिए है क्योंकि एक प्रत्याशी को प्रचार के लिए सिर्फ एक ही वाहन की अनुमति है। अपने परिजनों के सहारे प्रत्याशी अन्य वाहन भी अपने प्रचार के लिए प्रयोग करेंगे। जबकि पिलाना में 45 लोगों ने और खेकड़ा में 64 लोगों ने अपना नामांकन वापस लिया।
विज्ञापन


इन उम्मीदवारों ने लिया नामांकन वापस
वार्ड 15 - लेखराज ने अपनी पत्नी ऊषा का नामांकन वापस लिया।
वार्ड 16 - अनीता और शेखर ने नामांकन वापस लिया
वार्ड 17 - इमरान, शकुन यादव, नाजरीन ने नामांकन वापस लिया।
वार्ड 19 - हरीश, दीपक, कर्मवीर ने नामांकन वापस लिया।
वार्ड 20 - अशोक ने अपना नामांकन वापस लिया।

तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्र खरीदे
बागपत। शनिवार से तीसरे चरण के चुनाव के लिए भी नामांकन पत्रों की खरीद शुरू हो गई है। तीसरे चरण में छपरौली और बागपत विकास खंड के चार वार्डों के लिए नामांकन खरीदे गए। तीसरे चरण के लिए पहले दिन 56 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। जबकि दूसरे चरण के लिए भी तीन नामांकन फार्मों की बिक्री हुई। तीसरे चरण के  वार्ड पांच के लिए 2, 7 के लिए 22, 13 के लिए 13 तथा 14 के लिए 19 नामांकन फार्म खरीदे गए। एआईजी स्टांप ने बताया कि तीसरे चरण के लिए नामांकन फार्मों की बिक्री नामांकन जमा करने के अंतिम दिन तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed