{"_id":"60aa93758ebc3e34f67eb638","slug":"70-thousand-robbed-from-medical-store-operator-baghpat-news-mrt5394606186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर संचालक से 70 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर संचालक से 70 हजार लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। पुसार बस स्टैंड पर मेडिकल स्टोर संचालक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर 70 हजार की नगदी लूट ली। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच करने की बात कर रही है।
आदमपुर गांव निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि उसका पुसार बस स्टैंड पर पूजा मेडिकल स्टोर है। वह शनिवार की रात करीब नौ बजे स्टोर बंद कर घर के लिए चलने ही वाला था। जैसे ही उसने अपनी बाइक स्टार्ट करनी चाही तभी बड़ौत की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश उसके पास पहुंचे। एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा जबकि दो बदमाशों ने उस पर पिस्टल तान दी। बदमाशों ने प्रवीण से 70 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आराम से फरार हो गए। प्रवीण ने इसकी सूचना बामनौली चौकी पर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मेडीकल स्टोर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें बदमाश लूट करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच चल रही है, शीघ्र ही बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चोरी की हो चुकी हैं कई घटनाएं
- इससे पहले भी पुसार बस स्टैंड पर चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। रूपेंद्र निवासी आदमपुर की मोबाइल शॉप, बीनू निवासी आदमपुर की टैंट की दुकान, पुसार निवासी सुनील कपड़े वाले की दुकान, इदरीशपुर निवासी सहदेव भगतजी की हार्डवेयर की दुकान, नीटू मान की मोबाइल शॉप, राकेश की कपड़े की दुकान और कई परचून की दुकानों में चोरी हो चुकी है। दुकानदार पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर चुके है, लेकिन पुलिस इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही।