फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   633 in physical close

फिजिकल में 633 पास

Wed, 24 Aug 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 24 Aug 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
633 in physical close
जनता वैदिक डिग्री कालेज में सेना भर्ती के लिए दौड़ में भाग लेते गौतमबुद्धनगर के अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। जेवी डिग्री कॉलेज के मैदान पर चल रही सेना की भर्ती के चौथे दिन गौतमबुद्धनगर के युवकों ने दमखम दिखाया। पंजीकृत 9477 में से 6941 युवक शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने पहुंचे। 633 युवकों ने फिजिकल की बाधा पार की। फिजिकल टेस्ट पास करने वाले युवकों का अब मेडिकल होगा। 
विज्ञापन


मंगलवार को गौतमबुद्धनगर के युवकों ने सेना भर्ती में भाग लिया। बिजरौल रोड पर रात दो बजे से ही जनता वैदिक इंटर कॉलेज के गेट से प्रमाण पत्रों की जांच का कार्य शुरू हो गया था। मेरठ भर्ती बोर्ड के निदेशक कर्नल रजनीश मेहता ने बताया सेना भर्ती के लिए  9477 युवकों ने पंजीकरण कराया था। जबकि 6941 ने फिजिकल टेस्ट में भाग लिया। 2536 युवक अनुपस्थित रहे। 6308 दौड़ में फेल हो गए, जबकि 450 युवक लंबाई कम होने के कारण निकाले गए।
विज्ञापन


633 ने फिजिकल क्वालीफाई किया, अब वह मेडिकल में भाग लेंगे। कर्नल रजनीश मेहता ने बताया  उत्तीर्ण युवकों का मेडिकल कराया जाएगा। सैनिक सामान्य ड्यूटी , तकनीकी, नर्सिंग सहायक, लिपिक स्टोर कीपर और ट्रेड्स मैन पद के लिए गौतमबुद्धनगर के युवाओं ने दौड़ में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


rआज शामली के युवा दिखाएंगे दमखम

बड़ौत। बुधवार को शामली जनपद के युवा सेना भर्ती में  दमखम दिखाएंगे। शामली जनपद के 8289 युवकों ने सेना भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। उनका बड़ौत पहुंचना शुरू हो गया है। शामली की भर्ती को देख जिला  प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं।  सेना के अफसर भी ज्यादा सतर्क हो गए है।

सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया 24 अगस्त को शामली और  25 व 26 को बागपत जनपद की भर्ती को देख पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं, क्योंकि इनके साथ परिजन भी साथ आएंगे। इस कारण भर्ती स्थल के आसपास भीड़ भी बढ़ेगी। उसे रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

rबागपत के युवाओं को फंसा सकते हैं माफिया

बड़ौत। फर्जी प्रमाण पत्रों से भर्ती में दौड़ लगाने पहुंचे पकड़े गए युवाओं के बाद से सैन्य अधिकारियों ने शामली और बागपत जनपद के युवकों कीहोने वाली दौड़ के लिए और कड़ी जांच पड़ताल के कदम उठाए हैं, क्योंकि  क्षेत्र में पहले ही भर्ती के नाम पर पैसा वसूलने वालेे शिक्षा माफिया के नाम सुर्खियों में रहे हैं, क्योंकि शिक्षा माफिया इन जनपदों के युवकों को फर्जीवाड़े के इस जाल में फंसा सकते हैं।


rअनुशासनहीनता से हुई देरी

बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज मेें चल रही आर्मी भर्ती के दौरान मंगलवार को गौतमबुद्धनगर के युवकों ने अनुशासनहीनता की। भर्ती निदेशक कर्नल रजनीश मेहता का कहना है कि युवकों का अनुशासन सबसे खराब रहा। यहीं कारण रहा कि भर्ती  प्रक्रिया देरी से शुरू हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed