{"_id":"5ce061f1bdec220710358036","slug":"61558209009-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खपराना और मिलाना में बायो डायवर्सिटी पार्क बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खपराना और मिलाना में बायो डायवर्सिटी पार्क बनाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हिंडन नदी के किनारे बायो डायवर्सिटी पार्क के लिए प्रशासन ने भूमि का चयन कर लिया है। जिइसे पर्यटन को तो बढ़ावा मिलेगा ही, उसके साथ पशु, पक्षियों का भी संरक्षण होगा। हिंडन नदी को प्रदूषण मुक्त करना पार्क का निर्माण कराने की योजना है। वन विभाग, उद्यान विभाग और कृषि विभाग को यहां पर कार्य कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
हिंडन और कृष्णा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए विभिन्न कार्ययोजनाएं बनाए गई हैं। इसमें से एक बायो डायवर्सिटी पार्क है। इसके निर्माण होने से क्षेत्र में पर्यावरण तो शुद्ध होगा ही, वहीं जीव-जंतु भी संरक्षित होंगे। नदी के आसपास के गांवों को ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) करना भी योजना में शामिल है। प्रशासन ने बायो डायवर्सिटी पार्क को विकसित करने के कार्य में तेजी ला दी है। बड़ौत तहसील के खपराना और मिलाना गांव में भूमि का चयन कर लिया गया है। इसका गांव के लोगों को लोगों को लाभ मिलेगा और जीव-जंतुओं को संरक्षण प्राप्त होगा। जिले में विभिन्न प्रजातियों के जीव जंतुओं को संरक्षित कर उन्हें पार्क में छोड़ा जाएगा। इस प्रोजेक्ट को पर्यटन की दृष्टि से भी देख रहा है। जब पार्क बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा तब यहां पर लोगों का आवागमन बढ़ेगा। इस प्रोजेक्ट पर प्रशासन का अमला जमला काम कर रहा है। डीडीओ हुब लाल ने कहा कि भूमि का चयन कर एडीएम को इससे अवगत करा दिया गया है। उनके निर्देश पर ही कार्य योजना आगे बढ़ेगी।
एडीएम अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि बायो डायवर्सिटी पार्क के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। विभागों के अधिकारियों को जो पूर्व में जिम्मेदारी मिली हुई उसके अनुसार कार्य करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। पार्क के बनने से हिंडन प्रदूषण मुक्त कराने यह ऐतिहासिक कदम साबित होगा।
विज्ञापन
पार्क होंगे पशु और पक्षी संरक्षित
वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बायो डायवर्सिटी पार्क से पशु, पक्षी संरक्षित होंगे। वन विभाग की ओर से पार्क में पौधरोपण किया जाएगा। खपराना में 8.835 और मिलाना 4.136 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। प्रशासन से जो भी आदेश मिलेगा उसके अनुसार कार्य शुरू कराया जाएगा।
जिले में है इन प्रजातियों के पशु और पक्षी
हिरन की विभिन्न प्रजातियां हैं, इनमें ताड़ा, बारा सिंघा, संभार, चीतल है। नील गाय, जंगली सूकर, विभिन्न प्रजाति के सांप, खरगोश, गीदड़, संभावित तेंदुआ, जंगली बिल्ली है। पक्षियों में गोगई, स्परो (मुनिया) कबूतर, तोता, कौआ, बगुले, जंगली कबूतर, नीलकंठ, मोर, मोहक, गौरैया सहित अन्य प्रजाति के पक्षी शामिल हैं।
पर्यटन बढ़ा तो पूरी तरह विकसित कराएंगे पार्क
सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि बायो डायवर्सिटी पार्क सही प्रकार से चल जाएगा उसको विकसित कराने का प्रयास किया जाएगा। चारदीवारी और अन्य व्यवस्था कराई जाएगी। पर्यटन बढ़ा तो उनके लिए भी अलग से व्यवस्था कराएंगे। फिलहाल पार्क की अभी शुरूआत कराई जाएगी। भूमि का चयन किया गया है। मतगणना के बाद कार्य तेजी के साथ किया जाएगा।