{"_id":"5cb8ce5ebdec22144d7e2a83","slug":"61555615326-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को फल-दूध न देने पर दो शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को फल-दूध न देने पर दो शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सिंघावली अहीर गांव स्थित प्राथमिक पाठशाला नंबर एक की प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक को बीएसए ने निलंबित किया है। छात्रों को स्कूल में फल और दूध वितरण नहीं हो रहा था, जिनकी उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। बिना बिल बाउचर के सामान खरीदा और विद्यालय अध्यापक के नाम से 20 हजार रुपये का चेक जारी कर दिया।
बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने बृहस्पतिवार को पिलाना ब्लॉक के सिंघावली अहीर प्राथमिक विद्यालय नंबर एक और उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने मिड-डे मील के तहत छात्र-छात्राओं से दूध और फल मिलने की जानकारी ली। छात्र छात्रों ने वितरण न होने की बात कही। इस संबंध में प्रधानाध्यापक उषा यादव और इंचार्ज प्रधानाध्यापक पीयूष गोस्वामी से जानकारी ली तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। बीएसए ने जांच की तो पता चला कि प्रधानाध्यापक ने कंपोजिट स्कूल ग्रांट के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से बिना बिना बिल बाउचर के सामान खरीदा। वहीं विद्यालय अध्यापक अतुल दत्त के नाम से 20 हजार रुपये का चेक काटा गया। दोनों शिक्षकों को सरकारी सेवक नियमावली-1999 के नियम-7 के तहत अनुशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित है। तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। उन पर छात्र छात्राओं को दूध और फल का वितरण न करना, मिड-डे मील की पंजिका पर छात्रों के हस्ताक्षर न करवाना, कंपोजिट ग्रांट की धनराशि को अद्यतन प्राप्त धनराशि को खर्च करना, विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के भविष्य के साथ जानबूझकर खिलवाड़ करना, अपने पद कार्य और दायित्वों के विपरीत कार्य एवं आचरण करना, स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता का परिचय देना, सरकारी कर्मचारी की आचरण नियमावली-1956 का और विभागीय अधिकारियों के आदेश और निर्देशों का उल्लंघन के तहत निलंबित किया। निलंबन काल तक आधा वेतन दिया जाएगा। निलंबित शिक्षिका को उनके मूल विद्यालय और शिक्षक को बसौद के उच्च प्राथमिक विद्यालय में संबद्ध किया किया। वहां नियमित रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके लिए बागपत, बिनौली और छपरौली संयुक्त जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। फल और दूध की गहनता से जांच करने के निर्देशित किया।
दो शिक्षकों का रोका गया वेतन
बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने दो शिक्षकों का वेतन रोका है। उन्होंने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंघावली अहीर की सहायक अध्यापक रीता यादव और प्राथमिक विद्यालय नंबर एक की सहायक अध्यापक सुप्रिया शिक्षक डायरी न मिलने, अपूर्ण पाए जाने, छात्र-छात्राओं की शैक्षिक गुणवत्ता संतोषजनक न मिलने के कारण एक दिन का वेतन स्थगित किया है।