फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शहीदों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी

शहीदों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी

Wed, 20 Feb 2019 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
शहीदों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी
बड़ौत (बागपत)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को शोक सभाओं, यज्ञ, तिरंगा रैली के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई। देशखाप चौधरी के आवास पर सभा में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और सरकार से पुलवामा हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। इसमें कश्मीर में धारा 370 हटाने की भी मांग की। इसमें देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, चौधरी यशपाल सिंह, ओमवीर सिंह, रणवीर सिंह, कटार सिंह, देवेंद्र, राजकुमार, भंवर सिंह, छात्र नेता गौरव, विश्वास चौधरी, चौधरी जयपाल सिंह, आरके तोमर, धर्मपाल सिंह, ब्रजपाल सिंह, डॉ. महक सिंह, सुभाष चौहान, ओमवीर, डॉ. इरफान मलिक आदि रहे।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव में सर्व समाज के लोगों द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी और शोक रैली निकाली। जो जामा मस्जिद हिलवाड़ी से शुरू होकर शिव मंदिर हरिजन चौपाल पर समाप्त हुई। इसमें ग्राम प्रधान देवेंद्र, मो. राशिद, नईम सेठ, डॉ. रिजवान, जावेद, आसिफ, सलमान, शकील फौजी, सुभाष, रमेश, सचिन, सत्तार, राममेहर, अनंत जैन, विक्रांत जैन, ओमबीर, इंद्र प्रधान आदि रहे। मधुसूदन डेयरी के कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा अमित शर्मा के नेतृत्व में बाबली चुंगी बड़ौत से शुरू कर दिल्ली सहारनपुर रोड होते हुए कोताना बाजार रोड संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति बिजरोल रोड होते हुए बावली चुंगी पर संपन्न हुई। इसमें विनोद सिंह, धर्मेंद्र कुमार, गौरव कुमार, सुमन कुमार, सुशील प्रेमी, संजीव कुमार राजा, अकरम, सलमान, महमूद, परविंदर, फारूक, इस्लाम, नईमुद्दीन, वकील, यूसुफ, कमलू, जमालुद्दीन, तैयब कमरुद्दीन आदि मौजूद रहे। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए जैन महिला मिलन ने मुसद्दी लाल की धर्मशाला में यज्ञ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed