{"_id":"5c607e40bdec224bff241ff9","slug":"61549827648-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की आराधना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिलेभर में वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। विद्या की देवी मां शारदे की पूजा अर्चना की गई। विद्यार्थियों के लिए इस दिन का अलग ही महत्व बताया गया है। होली चौक पर विधि विधान के साथ वसंत रखा गया। मंदिरों में पूजा अर्चना हुई। बाबा जानकीदास मंदिर में सफेद पुष्प, नारियल और पंच मेवा से दिव्य पूजन किया गया है।
रविवार को वसंत पंचमी का पूर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। शहर के होली चौक पर मंत्रोचार के बाद वसंत रखा गया। उधर, बाबा जानकीदास मंदिर में मां सरस्वती का सफेद फूल, नारियल और पंच मेवा से दिव्य पूजन किया गया। ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि यह पर्व सभी वर्गो के लिए महत्व रखता है, क्योंकि मां सरस्वती बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी है। इसके बिना मनुष्य शून्य है। विद्यार्थी वर्ग के लिए ये दिन बहुत ही खास है। आज के दिन विशेष आराधना एवं पाठ करना चाहिए। वसंत पंचमी को देवी सरस्वती जी की पूजा इसलिए की जाती, जब सृष्टि की रचना हुई तो मां ने वाणी दी। मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, बबलू कौशिक, राजेश, मनीष गौतम, अमित शर्मा, राजनारायण पांडेय सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
वसंत पंचमी पर स्कूलों में हुए यज्ञ
दोघट। सरस्वती ज्ञान मंदिर आजमपुर मुलसम में वसंत पंचमी पर यज्ञ का आयोजन किया। स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी कराई गई। यज्ञ पंडित सत्यपाल आर्य ने कराया। उन्होंने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में आरजू गोलियान प्रथम, गुंजन गोलियान द्वितीय और जयंत चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र शर्मा ने ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन आनंद बैंसला ने किया। इसमें अंकुर, राधाकृष्ण, बबलू, अनु, गुंजन शर्मा, देवेंद्र, सुभाष शर्मा, ब्रहमपाल आदि उपस्थित रहे। वहीं दयानंद विद्या मंदिर धनौरा में वसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया। प्रात: यज्ञ का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने यज्ञ में आहुति देकर धर्मलाभ उठाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरविंद कुमार शर्मा, विकास शर्मा, बीना देवी, विपिन कुमार, ओमपाल सिंह, प्रमोद वेदवान आदि उपस्थित रहे।