{"_id":"5c5dd759bdec2273875d5641","slug":"61549653849-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छाग्रही और प्रधान कुरुक्षेत्र में पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छाग्रही और प्रधान कुरुक्षेत्र में पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छाग्रही और प्रधान कुरुक्षेत्र में पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे
बागपत। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 12 फरवरी को स्वच्छ शक्ति-2019 कार्यक्रम होगा। इसमें 100 स्वच्छाग्रही और ग्राम प्रधान हिस्सा लेंगे। डीपीआरओ ने स्वच्छाग्रही और प्रधानों को कार्यक्रम से अवगत कराया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छाग्रही और महिला ग्राम प्रधानों को 12 फरवरी को कुरुक्षेत्र में स्वच्छता का संदेश देंगे। उनके द्वारा घरों में बनाए गए इज्जत घरों पर चर्चा होगी। उनके द्वारा जिस प्रकार से लोगों के व्यवहार में जो बदलाव किया गया है, उसके लिए स्वच्छाग्रहियों की उपलब्धियों को गिनाया जाएगा। महिला ग्राम प्रधानों द्वारा किए गए कार्यों को भी सराहा जाएगा।
कार्यक्रम को देखते शासन से 100 महिला प्रधान और स्वच्छाग्रही को ले जाने का लक्ष्य दिया गया है। शुक्रवार को डीपीआरओ आलोक शर्मा ने स्वच्छाग्रही की बैठक ली। उन्हें हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले कार्यक्रम से अवगत कराया। डीपीआरओ ने बताया कि 10 फरवरी की शाम को सभी महिला ग्राम प्रधान और स्वच्छाग्रही रवाना होंगे। 11 फरवरी को प्रतिभागियों को कुरूक्षेत्र के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।