{"_id":"5c59e861bdec22738813b3aa","slug":"61549396065-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोगों के प्रति जागरूक किए जाएंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोगों के प्रति जागरूक किए जाएंगे बच्चे
विज्ञापन

बागपत। संचारी रोग नियंत्रण के लिए दस्तक अभियान चलाया जाएगा। डीआईओएस ने कार्ययोजना तैयार कर सभी प्रधानाचार्यो को निर्देशित किया है।
प्रभारी डीआईओएस अंतरिक्ष कुमार ने बताया कि 10 फरवरी से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से संचारी रोग और दिमागी बुखार पर प्रभारी नियंत्रण के लिए कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कार्यक्रम निर्धारित किए गए है। सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमित विद्यालयों कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिक्षा के लिए अध्यापकों को नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे। प्रार्थना सभा में बच्चों को बीमारियों से बचाव, पर्यावरणीय और व्यक्तिगत स्वच्छता का संदेश देंगे। विद्यार्थियों को हाथ धोना, सुरक्षित पीने का पानी, शौचालय का प्रयोग, खुले में शौच से नुकसान के बारे में बताएंगे। दिमागी बुखार तथा अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के उपाय और प्रति सप्ताह एक विशेष सत्र आयोजित होगा। बच्चों के साथ सामुदायिक गतिविधियों आयोजित की जाएगी। प्रभात फेरी, रैली, नारेबाजी, हैंडपंप स्थल बैठक, क्लोरिनेशन डेमो, पानी को उबालना, साबुन से हाथ धोना, शौचालय का इस्तेमाल के बारे में बताया जाएगा।
--------------
दो दिन भी अनुपस्थित रहे प्रबंध समिति से करेंगे पूछताछ
बागपत। स्कूल में विद्यार्थियों की हर दिन उपस्थिति दर्ज होगी। प्रधानाचार्य रजिस्टर में जांच कर हर उस बच्चे के लिए नजर रखे जो लगातार पिछले दो दिनों से स्कूल नहीं आ रहा है। ऐसा कोई भी केस हो तो बच्चे के बारे में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों से पूछताछ करेंगे।