{"_id":"5c54a02dbdec22128b55907a","slug":"61549049901-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई धर्म नफरत, घृणा, ईष्र्या की अनुमति नहीं देता : शुभद्र मुनि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई धर्म नफरत, घृणा, ईष्र्या की अनुमति नहीं देता : शुभद्र मुनि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोई धर्म नफरत की अनुमति नहीं देता : शुभद्र मुनि
अमीनगर सराय। श्री एसएस जैन सभा अमीनगर सराय के तत्वावधान में योगीराज जैन स्कूल प्रांगण में जैनाचार्य शुभद्र मुनि महाराज ने गुरु योगीराज गुणगान महोत्सव में कहा कि पूज्य गुरुदेव योगीराज रामजीलाल महाराज में जीवन संयम-साधना, तप, त्याग, भाईचारा, करुणा की भावना निहित थी।
आचार्य श्री ने कहा कि गुरुदेव योगीराज का स्मरण सदाचरण की प्रेरणा, जन-जन में दया-प्रेम की भावना का संदेश देता है। उनके जीवन में दया हित भावना रहती थी। अपने उपदेश में कहा कि प्राणी मात्र से प्रेम करो। कोई धर्म नफरत, घृणा, ईष्या की अनुमति नहीं देता। सेवा, परोपकार की भावना रखो। नित्य प्रभु का भजन करो। प्रेम परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण करता है। समस्त श्री संघ एवं बच्चों ने गुरु योगीराज स्मरण प्रस्तुत कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आचार्य श्री ने ण्मोकार महामंत्र का पाठ कराया। बच्चों को योगीराज पुरस्कार से सम्मानित किया। वैरागी ऋषभ जैन एवं वैरागी सागर जैन का स्वागत किया। मंच संचालन महामंत्री वीरेंद्र जैन ने किया। संजय जैन, बबिता जैन ने विचार रखे। स्कूल प्रबंधक मूलचंद जैन, अनिल जैन, वीरेंद्र जैन, सतेंद्र उपस्थित रहे।
-----------------
भक्तामर विधान सम्पन्न, तीन को होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
बागपत। सरूरपुर कलां गांव स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे भक्तामर महामंडल विधान में दीपार्चना की गई। भक्तामर महामंडल विधान में मांडले पर 48 अर्ध्य चढ़ाए। विधान निदेशक नमन जैन ने बताया कि आज हमारी 48 दिनों की मेहनत निर्विघ्न सानंद संपन्न हुई। सकल जैन समाज सरूरपुर के साथ-साथ बागपत, दिल्ली, हरियाणा, के विभिन्न ग्राम, शहर के श्रद्धालुओं ने यहां आकर भक्ति की और अपना तन-मन-धन से सहयोग दिया। तीन फरवरी को नौ बजे से जैन धर्मशाला में सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान लक्ष्य, वैशाली, पूर्ती, मेघा, प्रज्ञा, सिम्मी, शालू, गीता, संतोष, मंजू, अनिता, सपना, जूली, ऊषा, सुव्रत, अदिति, हंसकुमार जैन मौजूद रहे।