{"_id":"5c27cc66bdec22532f13e1d6","slug":"61546112102-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों ने नया सुभानपुर के प्राथमिक विद्यालय में धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों ने नया सुभानपुर के प्राथमिक विद्यालय में धरना दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम नया सुभानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी के चलते छात्र और छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होने पर अभिभावकों ने विद्यालय में धरना दिया और व्यवस्था में सुधार न होने तक अपने बच्चों को विद्यालय में न भेजने की चेतावनी दी।
क्षेत्र के ग्राम नया सुभानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र और छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में शिक्षकों की संख्या की कमी होने के चलते छात्र और छात्राओं का भविष्य चौपट हो रहा है। इससे अभिभावक खासे परेशान हैं। अभिभावक पूर्व में भी अधिकारियों से विद्यालय में शिक्षकों की कमी को पूरा करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या हल नहीं हुई ।
शनिवार को बच्चों के अभिभावक एकत्र होकर विद्यालय में पहुंचे। वहां उन्होंने विद्यालय में शिक्षकों की कमी को देख धरना शुरू कर दिया। उन्होंने व्यवस्था में सुधार न होने तक अपने बच्चों को विद्यालय में पढ़ने के लिए न भेजने की चेतावनी दे दी। इसके बाद उन्होंने उपजिलाधिकारी पुलकित गर्ग को फोन कर मामले की जानकारी दी और व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की। एसडीएम ने बच्चों के अभिभावकों को शिक्षा विभाग के अफसरों से वार्ता कर मामले में सुधार कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण धरना समाप्त किया। इसमें नरेंद्र, दिनेश, राजीव, सुनील, धीरज, राजू, बिमला, सुरेश, प्रमोद, सरोज, सुनीता आदि रहे।